सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की हुई सगाई, सोशल मीडिया पर खबर तूफान सी वायरल
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar is engaged) की सगाई हो गई है. अर्जुन तेंदुलकर की सगाई सानिया चंडोक के साथ हुई है, जिनका संबंध एक बड़े औद्योगिक घराने से है. और इसकी पुष्टि सचिन के परिवार ने कर दी है. अर्जुन और सानिया की सगाई निजी समारोह में में हुई, जिसमें परिवार के सदस्यों और नजदीकी दोस्तों ने हिस्सा लिया. जानकारी के अनुसार सानिया चंडोक के पिता का नाम रवि घाई है. और घई फैमिली मुंबई का एक बड़ा और मशहूर कारोबारी परिवार है. परिवार इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी (लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड) के मालिक हैं. अर्जुन की सगाई की खबर आई, तो सोशल मीडिया पर तूफान सी वायरल हो गई और फैंस इस खबर पर अपने ही अंदाज में प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं. सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की हुई सगाई
कुछ ऐसा रहा है अर्जुन का फर्स्ट क्लास करियर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की हुई सगाई
जूनियर क्रिकेट के दिनों में मुंबई के लिए खेलने वाले लेफ्टी बॉलर-कम-ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी स्तर पर कुछ समय मुंबई के साथ गुजारन के बाद गोवा का रुख कर लिया. और अभी तक वह 17 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके है. इन मैचों में अर्जुन ने 37 विकेट चटकाए हैं. अर्जुन ने पारी में 4 विकेट दो बार, तो एक बार 5 विकेट लिए हैं. वहीं, वह निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाज भी हैं. इन 17 मैचों में अर्जुन ने 23.13 के औसत से 532 रन बनाए हैं. इसमें एक शतक और 2 अर्द्धशतक भी शामिल हैं. सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की हुई सगाई
Headlines से और खबरें

Kasganj Pakistan Connection: ATS Jaanch Mein Samne Aaye Chaukane Wale Daave
1 जून 2026
रायबरेली: “ऐ मौलाना बाहर जाओ”, BJP मंत्री राकेश सचान की बात इतनी सी थी, लेकिन दिल को लगी बहुत!
3 मई 2026
झांसी: मौत के गड्ढे में उतरकर बुझाई प्यास, झांसी में 48 घंटे बाद बहाल हुई जलापूर्ति
3 मई 2026