कानपुर देहात भाजपा में घमासान,निवर्तमान जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने चारों विधायकों पर साधा निशाना
कानपुर देहात – कानपुर देहात में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अंदरूनी राजनीति अब खुलकर सामने आने लगी है। निवर्तमान जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने दर्जनों वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ प्रेस वार्ता कर जिले के चारों विधायकों पर गंभीर आरोप लगाए।मनोज शुक्ला का कहना है कि “जिले के चारों विधायक मूल रूप से भाजपा कार्यकर्ता नहीं हैं। इनका काम सिर्फ चलती ट्रेन में सवार होकर गंतव्य तक पहुंचना है।”
प्रतिभा शुक्ला और भोले सांसद विवाद की गूँज कानपुर देहात भाजपा में घमासान
बीते दिनों राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कोतवाली में धरना दिया था। धरने के दौरान उनके पति और पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने मौजूदा भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसी घटनाक्रम के बाद यह प्रेस वार्ता बुलाई गई, जिसमें जिले के वरिष्ठ ब्राह्मण नेताओं ने अनिल शुक्ला और प्रतिभा शुक्ला पर भी आरोप लगाए।
2027 विधानसभा चुनाव पर असर तय कानपुर देहात भाजपा में घमासान
प्रेस वार्ता से यह साफ हो गया है कि कानपुर देहात में भाजपा की राह 2027 के विधानसभा चुनावों में आसान नहीं रहने वाली। फिलहाल पार्टी कई खेमों में बंटी हुई दिखाई दे रही है। निवर्तमान जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने साफ कहा कि वे चारों विधायकों का विरोध करेंगे क्योंकि “वे मूल रूप से भाजपाई नहीं हैं।”
Headlines से और खबरें

कानपुर देहात : ‘स्कूल चलो अभियान’ को रफ्तार: डीएम ने एलईडी प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी
4 अप्रैल 2026
संतकबीरनगर: खलीलाबाद पुलिस ने सीखे तनाव प्रबंधन के गुर, ‘हार्टफुलनेस मेडिटेशन’ सत्र आयोजित
4 अप्रैल 2026
Kedarnath snowfall update: केदारनाथ धाम फिर बर्फ की चादर में लिपटा, कपाट खुलने से पहले मौसम बना चुनौती
4 अप्रैल 2026