MEERUT PROPERTY DEALER SUICIDE : मेरठ में प्रॉपर्टी डीलर ने आत्महत्या से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर (MEERUT PROPERTY DEALER SUICIDE) आसिम अब्बासी, ने पारिवारिक संपत्ति विवाद से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. आसिम ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपने भाइयों और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए. इसके बाद, उसने अपनी पत्नी को संपत्ति के बंटवारे को लेकर मैसेज भेजा और चाचा के खाली मकान में जाकर खुद को गोली मार ली.
घटना का विवरण- MEERUT PROPERTY DEALER SUICIDE
आसिम अब्बासी और उसके दो भाई, आमिर और समद, के बीच 150 गज के मकान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. चार दिन पहले हुई मारपीट में आसिम ने अपने भाइयों पर गोली चला दी थी, जिसके बाद भाइयों ने थाना भावनपुर में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
घटना के दिन, दोपहर 12 बजे, आसिम ने अपनी पत्नी दिलकशी को वापस आने की बात कहकर घर से निकला. उसने पत्नी को संपत्ति के बंटवारे को लेकर मैसेज भेजा और फिर चाचा फरजन के खाली मकान में जाकर बरामदे में खुद को गोली मार ली. गोली की आवाज सुनकर जब परिजन पहुंचे, तब तक आसिम की मौत हो चुकी थी.
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने मौके से तमंचा, खाली कारतूस, दो मोबाइल और 117 रुपये बरामद किए हैं. मृतक के पीछे छह माह का बेटा है. उसकी मां महजबी और अन्य परिजन शोक में डूबे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है और मोबाइल से भेजे गए मैसेज की भी जांच की जा रही है.
पुलिस का बयान
मेरठ के एसपी देहात, डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को सूचना पाकर मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुक्रवार सुबह मृतक का मौत से पहले बनाया वीडियो सामने आने पर हड़कंप मच गया है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं. आला अधिकारियों ने इस मामले में जांच के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद कार्रवाई भी होगी.
ये भी पढ़ें- RAJNATH SLAMS PAKISTAN: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर भुज में बोले रक्षामंत्री राजनाथ, ’23 मिनट में निपटा दिए दुश्मन”
Headlines से और खबरें

Kasganj Pakistan Connection: ATS Jaanch Mein Samne Aaye Chaukane Wale Daave
1 जून 2026
रायबरेली: “ऐ मौलाना बाहर जाओ”, BJP मंत्री राकेश सचान की बात इतनी सी थी, लेकिन दिल को लगी बहुत!
3 मई 2026
झांसी: मौत के गड्ढे में उतरकर बुझाई प्यास, झांसी में 48 घंटे बाद बहाल हुई जलापूर्ति
3 मई 2026