लखनऊ-कांशीराम की जयंती के बहाने मायावती ने की साल बाद अपनी ताकत दिखाई और सपा, कांग्रेस व भाजपा के खिलाफ जमकर गरजीं।कांशीराम की जयंती के बहाने बसपा प्रमुख मायावती आज अपनी ताकत दिखा रही हैं। कई साल बाद कोई बड़ा कार्यक्रम कर रही हैं । बसपा प्रमुख ने कांग्रेस, सपा और भाजपा के खिलाफ जमकर हमला बोला। साथ ही कहा कि सर्व समाज को बसपा ही न्याय दे सकती है।
उन्होंने कहा कि सपा ने कांशीराम का कभी सम्मान नहीं किया। यूपी में कासगंज जिले का नाम मान्यवर कांशीराम नगर के नाम से रखा था। जैसे ही सपा पॉवर में आई, उन्होंने नाम बदल दिया। उन्होंने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि इमरजेंसी के दौरान कांग्रेस ने संविधान को कुचल दिया। यही नहीं कांग्रेस ने बाबा साहेब को संसद नहीं पहुंचने दिया था। बाबा साहेब को भारत रत्न नहीं दिया था।उन्होंने कहा कि दलित समाज को जागरूक होना होगा। आरक्षण अभी पूरा नहीं मिल पाया है। इसे लेने का संकल्प लेना होगा।
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि 2007 में, घनी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में, हमने अपने दम पर अपनी पार्टी की पहली पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाई। पिछले तीन कार्यकालों में, हमने गठबंधन सरकारें बनाई थीं, लेकिन चौथी बार, हमने अपने बल पर ही उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत हासिल किया। उस समय की कांग्रेस-नीत केंद्र सरकार ने हमें न्याय नहीं दिया, बल्कि कई बाधाएँ खड़ी कीं, जिसके कारण हमें अदालतों का रुख करना पड़ा। जहाँ हमें अंततः न्याय मिला। बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर के दिखाए रास्ते पर चलते हुए, हमने 2007 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ा और अपनी पार्टी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने में सफल रहे।

आकाश आनंद ने कहा, बनानी है बसपा की सरकार
बसपा में दूसरे नंबर के नेता और मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने कहा कि BSP बाबा साहेब की रास्ते पर चल रही है । मायावती कांशीराम के अधूरे काम को पूरा करने में लगीं हैं। यूपी की जनता को मायावती की जरूरत है। मायावती ने ही जातिवाद के पीड़ितों को मान-सम्मान की जिंदगी दी। वह सम्मान पाने के लिए BSP को मजबूत करके सत्ता में लाना है। BSP सरकार में आरक्षण का सही लाभ मिल सकता है।