Mainpuri Dowry Death:10 लाख दहेज की मांग, 6 महीने बाद विवाहिता की हत्या – ससुरालवालों ने पीट-पीटकर ली जान!

मैनपुरी: दहेज के दानव फिर एक मासूम बेटी की जिंदगी लील गए। मैनपुरी जनपद के बेवर थाना क्षेत्र (Mainpuri Dowry Death) अंतर्गत ग्राम सैदपुर में एक 20 वर्षीय विवाहिता की ससुराल वालों ने पीट-पीटकर और गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी। आरोप है कि विवाह के कुछ ही महीनों बाद से लगातार 10 लाख रुपए दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। Mainpuri Dowry Death
मृतका की पहचान स्वार्थी देवी पुत्री बाबूलाल निवासी ग्राम चुनूपुर, थाना मोहम्मदाबाद, फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। स्वार्थी की शादी 14 नवंबर 2024 को मुनीष कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज को लेकर स्वार्थी पर अत्याचार शुरू हो गया था। ससुरालवालों की लालच भरी मांगें कभी थमती नहीं थीं। Mainpuri Dowry Death
❝11 दिन पहले लौटी थी ससुराल❞
पीड़िता के भाई सुनील कुमार के अनुसार, “स्वार्थी हमेशा मारपीट और गाली-गलौज की शिकायत करती थी। कई बार वापस मायके आ जाती थी। परिजनों ने सामाजिक दबाव में समझौता भी करवाया, लेकिन ससुरालवालों का व्यवहार नहीं बदला।” 11 दिन पहले ही वह मायके से ससुराल गई थी और अब उसकी लाश लौटी। Mainpuri Dowry Death
❝घटना रात में हुई, सुबह पता चला❞
पीड़िता की मां सरस्वती देवी ने बताया, “रात को अचानक ससुराल से फोन आया कि स्वार्थी की तबीयत बिगड़ गई है। जब हम पहुंचे तो उसकी लाश बिस्तर पर पड़ी थी और शरीर पर चोट के निशान थे।” Mainpuri Dowry Death
❝पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा❞
सूचना मिलते ही बेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएचओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दहेज हत्या का लग रहा है। मृतका के परिवार की शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष पर IPC की धारा 304B और 498A समेत दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। Mainpuri Dowry Death
❝अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द❞
पुलिस अधीक्षक मैनपुरी ने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। वीडियो फुटेज, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- RSS training camp Ghazipur: दुनिया ताकत की सुनती है, भारत को ताकतवर बना रहा है संघ: गाजीपुर में बोले रामलाल
Headlines से और खबरें

Kasganj Pakistan Connection: ATS Jaanch Mein Samne Aaye Chaukane Wale Daave
1 जून 2026
रायबरेली: “ऐ मौलाना बाहर जाओ”, BJP मंत्री राकेश सचान की बात इतनी सी थी, लेकिन दिल को लगी बहुत!
3 मई 2026
झांसी: मौत के गड्ढे में उतरकर बुझाई प्यास, झांसी में 48 घंटे बाद बहाल हुई जलापूर्ति
3 मई 2026