लखनऊ: बच्ची के सिर में घूम रही बुलेट निकाली गई, KGMU में 4.5 घंटे सर्जरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाला और बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां एक 3 साल की बच्ची के सिर के अंदर धंसी बुलेट को डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन के जरिए बाहर निकाल लिया। यह सर्जरी KGMU (किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी) में करीब 4.5 घंटे तक चली।

जानकारी के अनुसार, बच्ची के सिर में गोली फंस जाने के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में KGMU लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने तत्काल जांच शुरू की और सीटी स्कैन कराया। रिपोर्ट देखकर मेडिकल टीम भी हैरान रह गई, क्योंकि गोली सिर्फ सिर के अंदर धंसी नहीं थी बल्कि वह सिर के अंदर मूव भी कर रही थी।डॉक्टरों के अनुसार, यह स्थिति बेहद जोखिम भरी थी, क्योंकि गोली के हिलने से दिमाग के संवेदनशील हिस्सों को नुकसान पहुंच सकता था। इसके चलते बच्ची की जान को गंभीर खतरा था।

4.5 घंटे चली जटिल सर्जरी
KGMU के विशेषज्ञ न्यूरोसर्जन डॉक्टरों की टीम ने तुरंत ऑपरेशन का फैसला लिया। करीब चार घंटे से अधिक समय तक चली इस जटिल सर्जरी के बाद बुलेट को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, ऑपरेशन के बाद बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है और उसे निगरानी में रखा गया है।यह मामला चिकित्सा जगत में भी चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि सिर के अंदर घूम रही बुलेट को निकालना अत्यंत चुनौतीपूर्ण और जोखिमपूर्ण प्रक्रिया मानी जाती है।फिलहाल बच्ची के सिर में गोली कैसे पहुंची, इसको लेकर भी जांच की जा रही है।
Headlines से और खबरें

Kasganj Pakistan Connection: ATS Jaanch Mein Samne Aaye Chaukane Wale Daave
1 जून 2026
रायबरेली: “ऐ मौलाना बाहर जाओ”, BJP मंत्री राकेश सचान की बात इतनी सी थी, लेकिन दिल को लगी बहुत!
3 मई 2026
झांसी: मौत के गड्ढे में उतरकर बुझाई प्यास, झांसी में 48 घंटे बाद बहाल हुई जलापूर्ति
3 मई 2026