KanpurZoo: कानपुर जू में वलाबी परिवार बढ़ा, ऑस्ट्रेलियाई नन्हे मेहमान का जन्म

KanpurZoo : ऑस्ट्रेलिया के घास के मैदानों से आया एक नन्हा जीव जब कानपुर की मिट्टी पर अपनी मां की सुरक्षित थैली से पहली बार बाहर झांकता है—वह दृश्य कितना मनमोहक होगा। यह कोई कल्पना नहीं, बल्कि कानपुर जू में वलाबी का जन्म होने की सच्ची और खुशहाल खबर है। इस नन्हे मेहमान के आगमन से कानपुर प्राणी उद्यान का माहौल उत्साह से भर गया है।

क्षेत्रीय वन अधिकारी नावेद इकराम ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष गुजरात के वनतारा जू से दो जोड़ी वलाबी कानपुर लाए गए थे। इनमें एक जोड़ा स्लेटी (ग्रे) रंग का था और दूसरा दूधिया सफेद रंग का। हाल ही में ग्रे वलाबी ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है, जिससे अब कानपुर जू में वलाबी की संख्या चार से बढ़कर पांच हो गई है।

अधिकारियों के अनुसार, खुशखबरी यहीं खत्म नहीं होती। सफेद मादा वलाबी गर्भवती है और उम्मीद जताई जा रही है कि अगले महीने तक वलाबी कुनबे में एक और नन्हा सदस्य शामिल हो सकता है। इससे जू में आने वाले दर्शकों, खासकर बच्चों के लिए आकर्षण और भी बढ़ जाएगा।
अक्सर लोग वलाबी को कंगारू समझ लेते हैं, लेकिन वास्तव में वलाबी कंगारू परिवार का ही सदस्य है और आकार में उससे छोटा होता है। फुर्तीली चाल, ऊंची छलांग और मासूम अंदाज के कारण वलाबी दर्शकों का दिल जीत लेता है। कानपुर जू में वलाबी का जन्म न केवल चिड़ियाघर के लिए बल्कि वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों के लिए भी एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
Headlines से और खबरें

Kasganj Pakistan Connection: ATS Jaanch Mein Samne Aaye Chaukane Wale Daave
1 जून 2026
रायबरेली: “ऐ मौलाना बाहर जाओ”, BJP मंत्री राकेश सचान की बात इतनी सी थी, लेकिन दिल को लगी बहुत!
3 मई 2026
झांसी: मौत के गड्ढे में उतरकर बुझाई प्यास, झांसी में 48 घंटे बाद बहाल हुई जलापूर्ति
3 मई 2026