Kanpur Weather Update: बारिश के बाद शीतलहर और घना कोहरा, गलन बढ़ी

Kanpur Weather Update: कानपुर में मंगलवार सुबह हुई बारिश के बाद मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। Kanpur Weather Update के अनुसार बुधवार की सुबह शहर में घना कोहरा और शीतलहर का असर साफ नजर आया। सुबह से ही पूरे शहर में ठंड और गलन बढ़ गई है, वहीं पेड़ों से ओस की बूंदें गिरती दिखाई दे रही हैं।

बीते दिनों की तुलना में इस बार गलन अधिक महसूस की जा रही है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। कई इलाकों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कोहरे का सबसे ज्यादा असर राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य मार्गों और शहर के मुख्य रास्तों पर देखने को मिला। सुबह के समय वाहन बहुत धीमी गति से चलते नजर आए और कई जगह ट्रैफिक की रफ्तार थम सी गई।मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले 24 घंटों में वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण बादल छाए रहेंगे। दोपहर में हल्की धूप निकल सकती है, लेकिन यह तेज नहीं होगी और मौसम में नरमी बनी रहेगी।
उन्होंने आगे बताया कि दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। साथ ही 5 और 9 फरवरी के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके चलते कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।
उत्तर-पश्चिमी हवाएं भी चलेंगी, जिससे ठंड और गलन में और बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-शाम सावधानी बरतने और वाहन चलाते समय सतर्क रहने की सलाह दी है।
Headlines से और खबरें

Kasganj Pakistan Connection: ATS Jaanch Mein Samne Aaye Chaukane Wale Daave
1 जून 2026
रायबरेली: “ऐ मौलाना बाहर जाओ”, BJP मंत्री राकेश सचान की बात इतनी सी थी, लेकिन दिल को लगी बहुत!
3 मई 2026
झांसी: मौत के गड्ढे में उतरकर बुझाई प्यास, झांसी में 48 घंटे बाद बहाल हुई जलापूर्ति
3 मई 2026