कानपुर देहात: माती कोर्ट में बार एसोसिएशन ने दिल्ली आतंकी हमले की निंदा की, कहा- आतंकवाद मानवता का दुश्मन है

कानपुर देहात। दिल्ली में हुए आतंकी हमले की निंदा पूरे देश में की जा रही है। इसी क्रम में माती कोर्ट परिसर में जिला बार एसोसिएशन, कानपुर देहात ने गुरुवार को एक शोक सभा आयोजित की। सभा में अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया।

सभा को संबोधित करते हुए सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि “आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, यह मानवता का शत्रु है।” उन्होंने समाज से अपील की कि सभी लोग जाति-धर्म से ऊपर उठकर इस बुराई के खिलाफ एकजुट हों।वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि यह हमला देश की आत्मा को झकझोर देने वाला है। निर्दोष लोगों की मौत मानवता के लिए बड़ी त्रासदी है।
वहीं, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आतंकवाद को केवल गोली से नहीं, बल्कि “न्याय, एकता और राष्ट्रीय संकल्प की शक्ति” से हराया जा सकता है। उन्होंने इसे भारत की एकता, शांति और न्याय पर सीधा प्रहार बताया।एसोसिएशन ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की है कि इस हमले के पीछे के सभी आतंकी नेटवर्क का खुलासा कर दोषियों को सख्त सजा दी जाए।
सभा का संचालन महामंत्री घनश्याम सिंह राठौर ने किया। इस मौके पर सम्पत लाल यादव, रमेश चंद्र सिंह गौर, सर्वेंद्र सिंह यादव, वैभवकांत मिश्र, अभिषेक सविता, सुशील कटियार, रोहित शुक्ला, योगेंद्र प्रताप सिंह चौहान सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
Headlines से और खबरें

Kasganj Pakistan Connection: ATS Jaanch Mein Samne Aaye Chaukane Wale Daave
1 जून 2026
रायबरेली: “ऐ मौलाना बाहर जाओ”, BJP मंत्री राकेश सचान की बात इतनी सी थी, लेकिन दिल को लगी बहुत!
3 मई 2026
झांसी: मौत के गड्ढे में उतरकर बुझाई प्यास, झांसी में 48 घंटे बाद बहाल हुई जलापूर्ति
3 मई 2026