- घटना उधमपुर के डूक्का इलाके में हुई
- CRPF की बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी
- 3 जवानों की मौत, 15 घायल
- घायलों में कुछ की हालत गंभीर
उधमपुर, जम्मू-कश्मीर | Nation Now Samachar जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां CRPF के जवानों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 3 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक जवान घायल हो गए हैं।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया J&K Breaking: उधमपुर में खाई में गिरी CRPF की बस
सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल उधमपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कहाँ की थी तैनाती?J&K Breaking: उधमपुर में खाई में गिरी CRPF की बस
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये CRPF जवान ड्यूटी के लिए मूवमेंट में थे, तभी यह हादसा हुआ। बस कैसे और क्यों खाई में गिरी, इसका कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।