​झांसी: नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म, पीड़िता 4 माह की गर्भवती; आरोपी पर जान से मारने की धमकी का आरोप

✍️Amisha Sachan
​झांसी: नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म, पीड़िता 4 माह की गर्भवती; आरोपी पर जान से मारने की धमकी का आरोप

रिपोर्टर, एहसान अली झांसी शहर के कोतवाली थाना इलाके के एक मोहल्ले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक युवती ने अपने ही परिचित युवक पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और गर्भवती होने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है और गर्भपात कराने का दबाव बना रहा है।



​पीड़िता के अनुसार, घटना उस समय हुई जब वह घर पर अकेली थी। उसी दौरान ‘छोटू’ नाम का एक युवक उसके घर पहुंचा। युवती ने बताया, उसने मुझसे चाय मांगी। चाय पीने के कुछ ही देर बाद मुझे चक्कर आने लगे और मैं बेहोश हो गई। जब मुझे होश आया, तो उसने बताया कि उसने मेरे साथ गलत काम किया है और उसकी वीडियो बना ली है।​आरोप है कि युवक ने पीड़िता को डराया कि अगर उसने यह बात किसी को बताई, तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। डर के मारे युवती ने काफी समय तक चुप्पी साधे रखी।


​पीड़िता ने बताया कि इस घटना के बाद वह गर्भवती हो गई और वर्तमान में वह 4 महीने की गर्भवती है। जब उसने इस बारे में आरोपी को बताया और शादी करने की बात कही, तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि अब आरोपी और उसका परिवार उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और उस पर जबरन गर्भपात कराने का दबाव बना रहे हैं।
​पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी पक्ष ने उल्टा उनके परिवार पर ही झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया है ताकि वे कानूनी कार्रवाई से पीछे हट जाएं। युवती का पहले भी एक विवाह हो चुका है, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। फिलहाल, पीड़िता ने प्रशासन से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Headlines से और खबरें