Jaunpur: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया गो-तस्कर गिरफ्तार, बाइक और तमंचा बरामद

जौनपुर – उत्तर प्रदेश के जौनपुर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं जौनपुर पुलिस और 25 हजार के इनामिया शातिर गो- तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें गो तस्कर के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल तस्कर को पुलिस उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने गो- तस्कर के पास से एक तमंचा, जिन्दा कारतूस,चोरी की एक मोटरसाइकिल व नगदी रुपए को बरामद करते हुए आरोपी तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पूरा मामला
जौनपुर पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ कुमार के निर्देश पर अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान के क्रम में खुटहन थाना की पुलिस ने वांछित 25 हजार इनामिया गो तस्कर कलीम निवासी खेतासराय को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान गो तस्कर कलीम के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल तस्कर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस गो तस्कर के पास से एक तमंचा, जिन्दा कारतूस,चोरी की एक मोटरसाइकिल व नगदी रुपए को बरामद करते हुए आरोपी तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजते हुए उसके अन्य नेटवर्क की तलाश में जुट गई है।
Headlines से और खबरें

Kasganj Pakistan Connection: ATS Jaanch Mein Samne Aaye Chaukane Wale Daave
1 जून 2026
रायबरेली: “ऐ मौलाना बाहर जाओ”, BJP मंत्री राकेश सचान की बात इतनी सी थी, लेकिन दिल को लगी बहुत!
3 मई 2026
झांसी: मौत के गड्ढे में उतरकर बुझाई प्यास, झांसी में 48 घंटे बाद बहाल हुई जलापूर्ति
3 मई 2026