Hamirpur Flood Update- बाढ़ में आया मगरमच्छ और विशालकाय मछली, वीडियो हुआ वायरल | यमुना-बेतवा उफान पर

पवन सिंह परिहार हमीरपुर, उत्तर प्रदेश –यमुना और बेतवा नदी के उफान के बीच एक मगरमच्छ और विशालकाय मछली का वीडियो वायरल हो रहा है। यह नज़ारा हमीरपुर के दपसौरा और संगम रेलवे पुल के पास देखा गया, जहां बाढ़ का पानी तेज़ी से बह रहा है।
स्थानीय युवक ने किया वीडियो पोस्ट Hamirpur Flood Update- बाढ़ में आया मगरमच्छ और विशालकाय मछली
वीडियो को बिंदु निषाद नामक युवक ने फेसबुक पर पोस्ट किया है, जिसमें एक मगरमच्छ और साथ ही एक विशाल मछली तैरती हुई नजर आ रही है। इस दृश्य के सामने आने के बाद तटीय इलाकों में दहशत का माहौल बन गया है।
यमुना और बेतवा खतरे के निशान पर Hamirpur Flood Update- बाढ़ में आया मगरमच्छ और विशालकाय मछली
हमीरपुर जिले में दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे बाढ़ग्रस्त इलाकों में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में मगरमच्छ जैसे खतरनाक जीवों का दिखाई देना स्थानीय लोगों की चिंता को और बढ़ा रहा है। वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तटवर्ती गांवों में चौकसी बढ़ा दी है और लोगों को नदी के किनारे न जाने की अपील की है।
Headlines से और खबरें

Kasganj Pakistan Connection: ATS Jaanch Mein Samne Aaye Chaukane Wale Daave
1 जून 2026
रायबरेली: “ऐ मौलाना बाहर जाओ”, BJP मंत्री राकेश सचान की बात इतनी सी थी, लेकिन दिल को लगी बहुत!
3 मई 2026
झांसी: मौत के गड्ढे में उतरकर बुझाई प्यास, झांसी में 48 घंटे बाद बहाल हुई जलापूर्ति
3 मई 2026