भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, घाटमपुर में प्रशासन के खिलाफ उठी आवाज

कानपुर नगर।घाटमपुर तहसील क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। मोहटा रामपुर इलाके के ग्रामीणों ने प्रशासन पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी कृषि भूमि और मकानों का अधिग्रहण बिना जरूरत और नियमों के विपरीत किया जा रहा है, जिससे सैकड़ों परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

ग्रीनफील्ड हाईवे के नाम पर अतिरिक्त जमीन अधिग्रहण का आरोप
ग्रामीणों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्रशासन को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए बताया कि कानपुर से कबरई एलिवेटेड मार्ग (ग्रीनफील्ड हाईवे) के निर्माण के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चलाई जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि मौजूदा बाईपास पहले से ही लगभग 45 मीटर चौड़ा है और दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण भी लगभग पूरा हो चुका है, इसके बावजूद अतिरिक्त जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है।
भूमिहीन होने का डर, परिवारों पर संकट
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस मनमानी कार्रवाई से कई किसान और परिवार भूमिहीन हो जाएंगे। खेती के साथ-साथ आवास भी प्रभावित हो रहे हैं, जिससे लोगों के सामने रोज़ी-रोटी और पुनर्वास की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
ग्रामीणों की प्रमुख मांगें
शिकायत पत्र में ग्रामीणों ने प्रशासन से स्पष्ट मांग की है कि केवल आवश्यक भूमि का ही अधिग्रहण किया जाए सड़क के दोनों ओर समान रूप से जमीन ली जाए प्रभावित किसानों और परिवारों को उचित मुआवजा और राहत दी जाए ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अब देखना होगा कि प्रशासन किसानों की शिकायतों पर क्या कार्रवाई करता है और क्या उन्हें राहत मिल पाती है या नहीं।
Headlines से और खबरें

Kasganj Pakistan Connection: ATS Jaanch Mein Samne Aaye Chaukane Wale Daave
1 जून 2026
रायबरेली: “ऐ मौलाना बाहर जाओ”, BJP मंत्री राकेश सचान की बात इतनी सी थी, लेकिन दिल को लगी बहुत!
3 मई 2026
झांसी: मौत के गड्ढे में उतरकर बुझाई प्यास, झांसी में 48 घंटे बाद बहाल हुई जलापूर्ति
3 मई 2026