फर्रुखाबाद: तेज रफ्तार अनियंत्रित टैक्सी पलटी, कई यात्री घायल
✍️By: Nation Now Samachar Desk

फर्रुखाबाद। जिले के कंपिल थाना क्षेत्र के गांव मेदपुर के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित टैक्सी पलटने से कई यात्री घायल हो गए। हादसे के समय टैक्सी में करीब आठ सवारियां बैठी थीं, जो कंपिल से कायमगंज जा रही थीं। फर्रुखाबाद: तेज रफ्तार अनियंत्रित टैक्सी पलटी
प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों के मुताबिक, टैक्सी चालक शराब के नशे में लहराकर गाड़ी चला रहा था। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक टैक्सी लेकर मौके से फरार हो गया। फर्रुखाबाद: तेज रफ्तार अनियंत्रित टैक्सी पलटी
घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने एक यात्री की गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया। फर्रुखाबाद: तेज रफ्तार अनियंत्रित टैक्सी पलटी
Headlines से और खबरें

Kasganj Pakistan Connection: ATS Jaanch Mein Samne Aaye Chaukane Wale Daave
1 जून 2026
रायबरेली: “ऐ मौलाना बाहर जाओ”, BJP मंत्री राकेश सचान की बात इतनी सी थी, लेकिन दिल को लगी बहुत!
3 मई 2026
झांसी: मौत के गड्ढे में उतरकर बुझाई प्यास, झांसी में 48 घंटे बाद बहाल हुई जलापूर्ति
3 मई 2026