देवरिया में जाम में फंसी एंबुलेंस, बेटी की जान बचाने को पिता ने दिखाई इंसानियत की मिसाल

देवरिया उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक मार्मिक दृश्य सामने आया है। सड़क पर लगे भारी जाम में फंसी एंबुलेंस

से एक पिता अपनी बीमार बेटी को कंधे पर उठाकर दौड़ पड़ा, ताकि समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई जा सके। इस मानवीय घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना सलेमपुर क्षेत्र की बताई जा रही है। परिवार के लोग लड़की को इलाज के लिए सीएचसी सलेमपुर लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में भारी जाम लग गया। एंबुलेंस आगे नहीं बढ़ पा रही थी और बच्ची की हालत लगातार बिगड़ रही थी।
यह भी वीडियो देखे
ऐसे में बेटी की जान खतरे में देखकर पिता ने देर न करते हुए उसे अपनी गोद में उठाया और जाम के बीच दौड़ लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो वे भावुक हो गए। कई लोगों ने रास्ता साफ करने की कोशिश भी की ताकि पिता जल्द अस्पताल पहुंच सके।वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे भीड़ और वाहनों के बीच यह शख्स अपनी बेटी को लेकर दौड़ रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं — कोई इसे “पिता के प्यार का प्रतीक” बता रहा है तो कोई “प्रशासन से सवाल” उठा रहा है कि एंबुलेंस जाम में क्यों फँसी रही।स्थानीय पुलिस प्रशासन ने इस वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए रूट क्लियरेंस व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।
Headlines से और खबरें

Kasganj Pakistan Connection: ATS Jaanch Mein Samne Aaye Chaukane Wale Daave
1 जून 2026
रायबरेली: “ऐ मौलाना बाहर जाओ”, BJP मंत्री राकेश सचान की बात इतनी सी थी, लेकिन दिल को लगी बहुत!
3 मई 2026
झांसी: मौत के गड्ढे में उतरकर बुझाई प्यास, झांसी में 48 घंटे बाद बहाल हुई जलापूर्ति
3 मई 2026