Dehradun Bus Accident: खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 3 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यात्रियों से भरी हिमाचल प्रदेश रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस भीषण दुर्घटना में 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।यह हादसा देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में क्वानू के पास हुआ, जहां एचआरटीसी (HRTC) की बस अचानक सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी।

सुबह 10 बजे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, यह बस सुबह करीब 6:30 बजे चौपाल डिपो से रवाना हुई थी। बस पहले नेहवा पहुंची और फिर मीनस-क्वानू-हरिपुर रूट से होते हुए पांवटा साहिब जा रही थी।बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। घटना सुबह लगभग 10 बजे की बताई जा रही है, जब बस अचानक लहराते हुए सड़क से नीचे गिर गई।

मृतकों में 2 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल
हादसे में मरने वालों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी।
ट्रक को साइड देने के दौरान हुआ हादसा
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह हादसा ट्रक को साइड देने के दौरान हुआ। मीनस-क्वानू-हरिपुर रोड पर सुदोई खड्ड के पास बस सड़क के किनारे चली गई, जिससे सड़क का पुश्ता धंस गया और बस का संतुलन बिगड़ गया।बस कई पलटे खाते हुए गहरी खाई में जा गिरी।
राहत और बचाव कार्य जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
Headlines से और खबरें

Kasganj Pakistan Connection: ATS Jaanch Mein Samne Aaye Chaukane Wale Daave
1 जून 2026
रायबरेली: “ऐ मौलाना बाहर जाओ”, BJP मंत्री राकेश सचान की बात इतनी सी थी, लेकिन दिल को लगी बहुत!
3 मई 2026
झांसी: मौत के गड्ढे में उतरकर बुझाई प्यास, झांसी में 48 घंटे बाद बहाल हुई जलापूर्ति
3 मई 2026