PlaneCrash: महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान क्रैश में डिप्टी CM अजित पवार समेत 5 का निधन

बारामती (पुणे) में बुधवार सुबह एक बड़े विमान हादसे की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुणे जिले के बारामती इलाके में उतरते समय एक विमान क्रैश हो गया, जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत कुल 5 लोगों की मौत होने का दावा किया जा रहा है। यह घटना सुबह करीब 9 बजे बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार 66 वर्षीय उपमुख्यमंत्री अजित पवार मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे, जहां उन्हें चार अहम सार्वजनिक बैठकों में हिस्सा लेना था। विमान जब बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश कर रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान क्रैश-लैंड हो गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल लोगों को तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार कोई भी यात्री या क्रू मेंबर इस हादसे में नहीं बच पाया। मरने वालों में दो पायलट, दो यात्री, जिनमें एक अटेंडेंट और अजित पवार के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर शामिल बताए जा रहे हैं।
DGCA के अनुसार, विमान में अजित पवार के साथ दो अन्य यात्री और दो क्रू मेंबर सवार थे। विमान ने मुंबई से उड़ान भरने के करीब एक घंटे बाद यह दुर्घटना हुई।
हादसे की सूचना मिलते ही सुप्रिया सुले, सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार के दिल्ली से बारामती के लिए रवाना होने की खबर है। फिलहाल हादसे को लेकर आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत बयान का इंतजार किया जा रहा है। DGCA और अन्य एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
Headlines से और खबरें

Kasganj Pakistan Connection: ATS Jaanch Mein Samne Aaye Chaukane Wale Daave
1 जून 2026
रायबरेली: “ऐ मौलाना बाहर जाओ”, BJP मंत्री राकेश सचान की बात इतनी सी थी, लेकिन दिल को लगी बहुत!
3 मई 2026
झांसी: मौत के गड्ढे में उतरकर बुझाई प्यास, झांसी में 48 घंटे बाद बहाल हुई जलापूर्ति
3 मई 2026