Barabanki: अवसनेश्वर महादेव मंदिर में चोरी, 7-8 किलो चांदी व नकदी गायब

Barabanki Crime: बाराबंकी के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र स्थित अवसनेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे लोहे के जालीदार चैनल गेट को काटकर भीतर प्रवेश किया और करीब 25 लाख रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण व दानपात्र में रखी नकदी लेकर फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से मंदिर को निशाना बनाया। मुख्य गर्भगृह तक पहुंचने के लिए उन्होंने औजारों की मदद से मुख्य द्वार का चैनल तोड़ा। इसके बाद मंदिर से 7 से 8 किलोग्राम चांदी, जिसमें चांदी की छड़ें, आभूषण और अन्य कीमती वस्तुएं शामिल बताई जा रही हैं, चोरी कर ली गई। साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा दानपात्र में चढ़ाई गई धनराशि पर भी हाथ साफ कर दिया गया।
घटना का खुलासा बुधवार सुबह हुआ, जब पुजारी नित्य पूजन के लिए मंदिर पहुंचे। मुख्य द्वार का चैनल टूटा देख उन्होंने तत्काल मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय गिरी को सूचना दी। चोरी की खबर फैलते ही मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मंदिर प्रशासन से जानकारी लेकर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वायड की मदद से भी जांच की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के अनुसार, मंदिर से चांदी की छड़ें और आभूषण गायब हैं और मामले की गहनता से जांच जारी है।
Headlines से और खबरें

Kasganj Pakistan Connection: ATS Jaanch Mein Samne Aaye Chaukane Wale Daave
1 जून 2026
रायबरेली: “ऐ मौलाना बाहर जाओ”, BJP मंत्री राकेश सचान की बात इतनी सी थी, लेकिन दिल को लगी बहुत!
3 मई 2026
झांसी: मौत के गड्ढे में उतरकर बुझाई प्यास, झांसी में 48 घंटे बाद बहाल हुई जलापूर्ति
3 मई 2026