अयोध्या शिक्षा माफियाओं का दबंगई, 40-50 लाख में बिक रहे अध्यापक पद | Teacher Recruitment Scam

अयोध्या- अयोध्या में शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले महाविद्यालय अब भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं। आरोप है कि संपूर्णानंद संस्कृति विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है।
40-50 लाख में बिक रहे अध्यापक पद अयोध्या शिक्षा माफियाओं का दबंगई
समाजसेवी राजेश सिंह मानव ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उनका कहना है कि साक्षात्कार से पहले अभ्यर्थियों को अलग से बुलाया जाता है। उनसे 40 से 50 लाख रुपये तक की मोटी रकम रिश्वत के रूप में वसूली जाती है। जो अभ्यर्थी पैसे की व्यवस्था कर लेते हैं, उन्हें परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित कर दिया जाता है।और जो नहीं कर पाते, उन्हें अयोग्य साबित कर दिया जाता है।

शिक्षा का स्तर गिरा, कमाई का स्तर बढ़ा अयोध्या शिक्षा माफियाओं का दबंगई
इस घोटाले से जहां शिक्षा का स्तर गिर रहा है, वहीं भ्रष्टाचार करने वालों की कमाई का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है।
शिकायत और सरकार से मांग अयोध्या शिक्षा माफियाओं का दबंगई
गौ सेवा समिति के संरक्षक राजेश सिंह मानव ने इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराते हुए सरकार से मांग की है कि—भर्ती प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए। पारदर्शी चयन प्रक्रिया अपनाई जाए। दोषी अधिकारियों और माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
Headlines से और खबरें

Kasganj Pakistan Connection: ATS Jaanch Mein Samne Aaye Chaukane Wale Daave
1 जून 2026
रायबरेली: “ऐ मौलाना बाहर जाओ”, BJP मंत्री राकेश सचान की बात इतनी सी थी, लेकिन दिल को लगी बहुत!
3 मई 2026
झांसी: मौत के गड्ढे में उतरकर बुझाई प्यास, झांसी में 48 घंटे बाद बहाल हुई जलापूर्ति
3 मई 2026