औरैया: पुलिस चौकी के अंदर दो गुटों में मारपीट, पानी पूरी खाने को लेकर हुआ विवाद ,3 गिरफ्तार

रिपोर्टर: अमित शर्मा, बिधूना (औरैया)।बेला थाना क्षेत्र की याकूबपुर पुलिस चौकी के अंदर दो गुटों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। चौकी के भीतर हुई इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली और चौकी सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि काले कपड़े पहने दो युवकों को करीब आधा दर्जन युवक डंडों और थप्पड़ों से बेरहमी से पीट रहे हैं। मारपीट के दौरान एक युवक जमीन पर गिर जाता है और दूसरा उसे लगातार डंडे से मारता रहता है। इस दौरान चौकी के अंदर और बाहर मौजूद करीब दो दर्जन लोग तमाशबीन बने रहे, जबकि कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब छह बजे औरों गांव निवासी नीरज बाजपेई और उसका रिश्तेदार पानी पूरी खाने याकूबपुर पहुंचे थे। पानी पूरी ज्यादा खिलाने की बात पर दुकानदार से विवाद हुआ और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को पुलिस चौकी भेजा, लेकिन वहां पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे। इसी बीच दोनों गुटों ने चौकी के अंदर ही जमकर मारपीट की।
सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो याकूबपुर चौकी क्षेत्र का है। घटना में शामिल दोनों पक्षों के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Headlines से और खबरें

Kasganj Pakistan Connection: ATS Jaanch Mein Samne Aaye Chaukane Wale Daave
1 जून 2026
रायबरेली: “ऐ मौलाना बाहर जाओ”, BJP मंत्री राकेश सचान की बात इतनी सी थी, लेकिन दिल को लगी बहुत!
3 मई 2026
झांसी: मौत के गड्ढे में उतरकर बुझाई प्यास, झांसी में 48 घंटे बाद बहाल हुई जलापूर्ति
3 मई 2026