औरैया में स्मार्ट मीटर अभियान तेज, बिजली विभाग की सख्ती-अब मोबाइल पर दिखेगा पूरा बिल

रिपोर्टर अमित शर्मा औरैया विद्युत विभाग द्वारा जनपद में स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान तेज कर दिया गया है। विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर स्मार्ट मीटर लगाए। इस दौरान विजिलेंस टीम भी मौजूद रही।अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत विभाग एवं विजिलेंस टीम के संयुक्त प्रयास से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। अधिकांश उपभोक्ता सहयोग कर रहे हैं और आराम से अपने मीटर लगवा रहे हैं।

अधिशासी अधिकारी विद्युत विभाग सुनील कुमार ने उन उपभोक्ताओं से भी अपील की जिन्होंने अभी तक स्मार्ट मीटर नहीं लगवाए हैं। उन्होंने कहा, समय रहते स्मार्ट मीटर लगवा लें। इससे बिजली बिल से जुड़ी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी और आपका मासिक बिल सीधे आपके मोबाइल फोन पर दिखाई देने लगेगा। बिल की पारदर्शिता बढ़ेगी और अनावश्यक विवाद भी कम होंगे।
विभाग के अनुसार, स्मार्ट मीटर लग जाने के बाद उपभोक्ता अपने बिजली खपत की जानकारी रियल टाइम में देख सकेंगे तथा ऑनलाइन बिलिंग और पेमेंट की सुविधा भी बेहतर हो जाएगी।अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए विभाग की टीमें लगातार क्षेत्रों में पहुंच रही हैं। इस मौके पर एसडीओ अजय यादव विजिलेंस टीम के अलावा विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी रहे मौजूद।
Headlines से और खबरें

Kasganj Pakistan Connection: ATS Jaanch Mein Samne Aaye Chaukane Wale Daave
1 जून 2026
रायबरेली: “ऐ मौलाना बाहर जाओ”, BJP मंत्री राकेश सचान की बात इतनी सी थी, लेकिन दिल को लगी बहुत!
3 मई 2026
झांसी: मौत के गड्ढे में उतरकर बुझाई प्यास, झांसी में 48 घंटे बाद बहाल हुई जलापूर्ति
3 मई 2026