औरैया छींटाकशी पर विवाद ने लिया हिंसक रूप, पांच लोग घायल, वीडियो वायरल

रिपोर्टर अमित शर्मा औरैया बिधूना के रावतपुर गांव में मर्जी से की गई शादी पर छींटाकशी को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्षों के बीच बाजरे के खेत में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

यह विवाद रावतपुर निवासी सोनू के साले, सिसाई निवासी शाकिर पुत्र यूनिस, की कुछ महीने पहले रवीना बानो के साथ हुई लव मैरिज से जुड़ा है। इसी लव मैरिज को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से तनाव था। जानकारी के अनुसार, चार दिन पहले मोनी बेगम का भाई शाकिर (दूसरा शाकिर) अपने बहनोई इशरार के यहां रावतपुर आया था। शनिवार को सिसाई निवासी शाकिर अली (लव मैरिज करने वाला) भी पत्नी रवीना के साथ रावतपुर निवासी अपने बहनोई सोनू के यहां पहुंचा था।

इसी दौरान इशरार का साला शाकिर, सोनू के साले शाकिर और रवीना की लव मैरिज पर छींटाकशी करने लगा। जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो बाद में हिंसक मारपीट में बदल गई। ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मारपीट में एक पक्ष से काजल बेगम, उनकी जेठानी मोनी बेगम और शौकीन अली घायल हुए। दूसरे पक्ष से सोनू और आरजू गंभीर रूप से चोटिल हुए। सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद काजल बेगम, मोनी बेगम और सोनू को गंभीर चोटों के कारण मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और कुछ लोगों को पूंछताछ के हिरासत में भी लिया गया है। सभी घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है एवं मामले की जा रही है।
Headlines से और खबरें

Kasganj Pakistan Connection: ATS Jaanch Mein Samne Aaye Chaukane Wale Daave
1 जून 2026
रायबरेली: “ऐ मौलाना बाहर जाओ”, BJP मंत्री राकेश सचान की बात इतनी सी थी, लेकिन दिल को लगी बहुत!
3 मई 2026
झांसी: मौत के गड्ढे में उतरकर बुझाई प्यास, झांसी में 48 घंटे बाद बहाल हुई जलापूर्ति
3 मई 2026