दीप्ति शर्मा विश्व कप 2025 : उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने दीप्ति शर्मा को दी बधाई, कहा‘आगरा की बेटी ने बढ़ाया भारत का मान’

आगरा। महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाली आगरा की बेटी दीप्ति शर्मा को प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने सपत्नीक उनके आवास पर जाकर सम्मानित किया।

मंत्री ने दीप्ति के परिजनों से मुलाकात कर बधाई दी और कहा कि आगरा की यह बेटी पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत है।

दीप्ति शर्मा ने हाल ही में संपन्न हुए महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में अपने शानदार प्रदर्शन से भारत को फाइनल तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाते हुए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का अवार्ड जीता।

मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि दीप्ति ने मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, ताकि ऐसी बेटियाँ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में खेल के क्षेत्र में नई नीतियाँ लागू की गई हैं, जिससे खिलाड़ियों को आर्थिक और प्रशिक्षण दोनों स्तरों पर सहायता मिल रही है।दीप्ति के पिता भगवान शर्मा और माता सुनीता शर्मा ने मंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार का यह प्रोत्साहन दीप्ति जैसी बेटियों के हौसले को और बुलंद करता है।
Headlines से और खबरें

Kasganj Pakistan Connection: ATS Jaanch Mein Samne Aaye Chaukane Wale Daave
1 जून 2026
रायबरेली: “ऐ मौलाना बाहर जाओ”, BJP मंत्री राकेश सचान की बात इतनी सी थी, लेकिन दिल को लगी बहुत!
3 मई 2026
झांसी: मौत के गड्ढे में उतरकर बुझाई प्यास, झांसी में 48 घंटे बाद बहाल हुई जलापूर्ति
3 मई 2026