मुरादाबाद में देसी अंडों की फैक्ट्री का भंडाफोड़: आर्टिफिशियल कलर से बनते थे अंडे, एक लाख जब्त

मुरादाबाद में आर्टिफिशियल कलर से देसी अंडे तैयार करने वाली फैक्ट्री का खाद्य सुरक्षा विभाग ने भंडाफोड़ कर दिया है। लंबे समय से चल रहे इस फर्जीवाड़े की सूचना मिलते ही टीम ने छापा मारा और मौके से लगभग एक लाख रंगीन अंडे बरामद किए। ये अंडे बाजार में “देसी अंडे” के नाम पर महंगे दामों में बेचे जा रहे थे।

जांच के दौरान अधिकारियों को पता चला कि फैक्ट्री में साधारण सफेद अंडों को आर्टिफिशियल फूड कलर में डुबोकर देसी अंडा जैसा रंग दिया जाता था। इसके बाद इन्हें थोक बाजार में ऊँची कीमत पर सप्लाई किया जाता था।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने इन सभी अंडों को तुरंत जब्त कर पूरे गोदाम को सील कर दिया। मौके से कई बैरल कैमिकल, फूड कलर और पैकिंग सामग्री भी बरामद हुई है। कार्रवाई के बाद फैक्ट्री मालिक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है और उसके खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि जांच के लिए अंडों और इस्तेमाल किए गए कलर के सैंपल लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इस खुलासे के बाद स्थानीय बाजार में हड़कंप मच गया है। लोग चिंता में हैं कि कहीं उनके घर तक भी ये नकली देसी अंडे तो नहीं पहुंचे। खाद्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि अंडे खरीदते समय सतर्क रहें और संदिग्ध अंडों की सूचना विभाग को दें।
Headlines से और खबरें

Kasganj Pakistan Connection: ATS Jaanch Mein Samne Aaye Chaukane Wale Daave
1 जून 2026
रायबरेली: “ऐ मौलाना बाहर जाओ”, BJP मंत्री राकेश सचान की बात इतनी सी थी, लेकिन दिल को लगी बहुत!
3 मई 2026
झांसी: मौत के गड्ढे में उतरकर बुझाई प्यास, झांसी में 48 घंटे बाद बहाल हुई जलापूर्ति
3 मई 2026