ALTT ऐप पर बैन के बाद एकता कपूर ने दी सफाई, कहा— “मेरा और मेरी मां का कोई लेना-देना नहीं”

मनोरंजन डेस्क | मुंबई देशभर में चर्चित ओटीटी प्लेटफॉर्म ALTT (पूर्व में ALTBalaji) पर बैन लगाए जाने के बाद विवाद तेज हो गया है। इस बीच प्लेटफॉर्म की संस्थापक और फिल्म निर्माता एकता कपूर ने सफाई देते हुए कहा है कि अब उनका और उनकी मां शोभा कपूर का इस ऐप से कोई संबंध नहीं है।
❝ हम अब इससे जुड़े नहीं हैं: एकता कपूर ❞ ALTT ऐप पर बैन के बाद एकता कपूर ने दी सफाई,
सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए एकता कपूर ने स्पष्ट किया—”ALTT ऐप के साथ मेरा और मेरी मां शोभा कपूर का अब कोई प्रोफेशनल या कानूनी रिश्ता नहीं है। हम इसे पहले ही छोड़ चुके हैं। कृपया हमारे नाम को इस बैन या किसी विवाद में न घसीटें।”
क्यों बैन हुआ ALTT ऐप? ALTT ऐप पर बैन के बाद एकता कपूर ने दी सफाई
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, ऐप पर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर शिकायतें बढ़ रही थीं। इसके बाद मंत्रालय की ओर से कुछ ओटीटी ऐप्स पर सख्ती बरती गई है, जिनमें ALTT का नाम भी शामिल है।
ALTBalaji से ALTT तक का सफर ALTT ऐप पर बैन के बाद एकता कपूर ने दी सफाई
ALTT, जो पहले ALTBalaji के नाम से जाना जाता था, कई बोल्ड और सीमित दर्शकों के लिए बने शो के चलते सुर्खियों में रहा। इसकी कंटेंट स्ट्रैटेजी को लेकर हमेशा विवाद रहा है।
क्या बोले यूज़र्स?ALTT ऐप पर बैन के बाद एकता कपूर ने दी सफाई
सोशल मीडिया पर एकता कपूर की सफाई पर भी लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग उनके बयान का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ यूज़र्स पुराने कंटेंट को लेकर सवाल उठा रहे हैं। ऐसी ही लेटेस्ट एंटरटेनमेंट और OTT से जुड़ी खबरों के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
मनोरंजन से और खबरें

Dhurandhar2TheRevenge: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की 1100 करोड़ की कमाई पर ल्यारी के लोगों ने मांगी हिस्सेदारी
29 मार्च 2026
Afghan girl Shiv bhakt : शिव की भक्त अफगानिस्तानी हसीना सदफ, मुस्लिम नाम में जोड़ा ‘शंकर’, बनना चाहती हैं हिंदुस्तानी बहू
13 जनवरी 2026
RashmikaVijayWedding- रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में करेंगे शादी, सगाई हो चुकी है पूरी
7 नवंबर 2025