दिल्ली के टिकरी कलां CNG स्टेशन पर बड़ा धमाका, सिलेंडर फटने से 3 की मौत; 3 गंभीर

दिल्ली के एक फ्यूल स्टेशन पर एक ट्रक का CNG सिलेंडर भरते समय ब्लास्ट हो गया, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए. यह घटना दिल्ली के टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास हुई. मरने वालों में से एक की पहचान मनीष के रूप में हुई है, जो वेस्ट दिल्ली के बाबा हरिदास कॉलोनी का रहने वाला था. वह 25 साल का था.
DCP आउटर दिल्ली के अनुसार, चारों घायल लोगों की हालत गंभीर है. उन्होंने कहा कि मनीष ट्रक के CNG सिलेंडर में गैस भर रहा था, तभी यह हादसा हुआ. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. एक और व्यक्ति, जिसे बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी चोटों के कारण मौत हो गई. इलाके में पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के लोगों की बड़ी टीमें तैनात देखी गईं.
विस्फोट आज दोपहर लगभग 3:20 बजे हादसा हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना में 6 लोग घायल हुए, जिनमें से तीन की मौत हो गई. डीसीपी, बाहरी जिला, एसीपी और एसएचओ, पीएस मुंडका सहित पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची.
मृतकों में मनी (25) पुत्र संजय, ब्रह्मजीत (34) पुत्र रोहतास और सनी (30) पुत्र नरेश शामिल है. तीनों मृतक व्यक्ति सीएनजी फिलिंग स्टेशन के कर्मचारी थे. घायलों की पहचान सुरजीत, संजय और विपिन के रूप में हुई है और तीनों मुंडका के सीडी ग्लोबल अस्पताल में भर्ती है.
Breaking News से और खबरें

राहुल बोले-मनुस्मृति कहती है लड़की पिता, पति, बच्चों की संपत्ति:यह शर्मनाक, महिलाओं को आजाद होना चाहिए
22 अगस्त 2026
IND vs PAK: भारत ने हॉकी विश्व कप में पाकिस्तान को धोया, 16 साल बाद 5-3 से हराया
19 अगस्त 2026
IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को उसी की मांद में घुसकर पीटा, पहला मैच 165 रन से जीता
19 अगस्त 2026