‘तेरे इश्क में’ ट्रेलर लॉन्च: कृति सैनन–धनुष ने प्यार पर बताई अपनी-अपनी परिभाषा

मुंबई में आयोजित ‘तेरे इश्क में’ के भव्य ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म की स्टारकास्ट कृति सैनन और धनुष ने रोमांस पर खुलकर बात की। चूंकि फिल्म पूरी तरह प्रेम के इर्द-गिर्द घूमती है, इसलिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों कलाकारों से पूछा गया—“आपके लिए प्यार क्या है?” इसी सवाल पर धनुष और कृति के जवाब बिल्कुल अलग निकलकर सामने आए।

धनुष ने बेहद सीधी और चौंकाने वाली प्रतिक्रिया देते हुए कहा—“मुझे लगता है, प्यार एक ओवररेटेड इमोशन है।” उनके जवाब ने मीडिया को हैरान कर दिया। वहीं कृति सैनन मुस्कुराते हुए बोलीं कि शायद फिल्म का उनका किरदार “शंकर” धनुष की इस राय से सहमत न हो। इस पर धनुष ने स्पष्ट किया कि वे असल जिंदगी में अपने किरदार जैसे बिल्कुल नहीं हैं।
जब कृति से प्रेम की परिभाषा पूछी गई, तो उन्होंने बड़े ही खूबसूरत तरीके से जवाब दिया—“मैं मोहब्बत में पूरी तरह विश्वास रखती हूं। सच्चा प्यार वह होता है, जहां आप जैसे हैं, वैसे ही स्वीकार किए जाएं। जब आप किसी के साथ बेझिझक, बेवकूफी भरी हंसी हंस सकें, वही असली इश्क है।”
फिल्मी रोमांस को लेकर दोनों की राय अलग होने के बावजूद काम के मामले में दोनों ही सितारे दमदार हैं। कृति और धनुष दोनों राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कलाकार हैं और दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। धनुष पहले भी आनंद एल राय के निर्देशन में ‘रांझणा’ जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं, जबकि कृति पहली बार आनंद के साथ काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से आनंद को अनुरोध कर रही थीं कि वे उन्हें एक रोमांटिक फिल्म में कास्ट करें।
हाल ही में ‘सैयारा’ और ‘एक दीवाने की दिवानियत’ जैसी रोमांटिक फिल्मों की सफलता के बाद अब दर्शकों की नजरें ‘तेरे इश्क में’ पर टिकी हैं। अब देखना यह है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना इश्क जगा पाती है।
bollywood news से और खबरें

Dhurandhar 2 review controversy: आदित्य धर ने प्रभास को बताया ‘लीजेंड’, धुरंधर 2 रिव्यू के बाद पैन इंडिया स्टार पर चर्चा तेज
12 अप्रैल 2026
सारा अर्जुन ने उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में किए भस्म आरती दर्शन, पिता-माता संग लिया आशीर्वाद
11 अप्रैल 2026
Zareen Khan Mother Death: जरीन खान की मां परवीन खान का निधन, दो दिनों में दूसरी बड़ी क्षति से एक्ट्रेस गहरे सदमे में
8 अप्रैल 2026