वाराणसी पहुंचीं कृति सेनन और धनुष, फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का प्रमोशन ,बोलीं: काशी आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देती है

वाराणसी। अभिनेत्रि कृति सेनन, अभिनेता धनुष और निर्देशक आनंद एल राय मंगलवार को अपनी आगामी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के प्रमोशन के लिए वाराणसी पहुंचे। टीम ने काशी की आध्यात्मिकता, संस्कृति और वातावरण की जमकर तारीफ की। वाराणसी पहुंचते ही प्रशंसकों की बड़ी भीड़ ने कलाकारों का स्वागत किया, वहीं टीम ने घाटों पर घूमकर शहर की रंगत को महसूस किया।

कार्यक्रम के दौरान कृति सेनन ने कहा कि काशी आकर हमेशा एक सकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है। उन्होंने बताया कि, “2016 में मैं पहली बार काशी आई थी, लेकिन अब यह शहर और भी ज्यादा खूबसूरत और सुव्यवस्थित हो गया है। काशी की आध्यात्मिकता दिल को छू लेने वाली है।” कृति ने यह भी कहा कि उनकी और धनुष की केमिस्ट्री इस फिल्म को खास बनाती है, और दर्शकों को एक नई तरह की लव स्टोरी देखने को मिलेगी।
फिल्म के अभिनेता धनुष ने कहा कि वाराणसी की गलियाँ, यहाँ की लोक संस्कृति और लोगों की आत्मीयता उन्हें बेहद पसंद आई। उन्होंने कहा कि काशी की रूहानी फील किसी को भी आकर्षित कर सकती है, और यहां की ऊर्जा फिल्म की कहानी से भी जुड़ती है।
फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय, जो काशी को अपनी कई फिल्मों का अहम हिस्सा बना चुके हैं, ने कहा कि इस शहर की आध्यात्मिकता इतनी गहरी है कि इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि ‘तेरे इश्क में’ की कहानी रूहानी प्रेम और मानवीय भावनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, इसलिए काशी का वातावरण फिल्म के प्रमोशन के लिए बिल्कुल उपयुक्त है।
फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों द्वारा शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। 2 मिनट 4 सेकंड के इस टीजर में कृति और धनुष की तीव्र केमिस्ट्री दिखाई गई है। कई दर्शक इसे धनुष की सुपरहिट फिल्म ‘रांझणा’ की शैली से जोड़कर देख रहे हैं। फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा ने लिखी है और पहली बार कृति सेनन और धनुष बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे।फिल्म ‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, और उम्मीद है कि यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करेगी।
bollywood news से और खबरें

Zareen Khan Mother Death: जरीन खान की मां परवीन खान का निधन, दो दिनों में दूसरी बड़ी क्षति से एक्ट्रेस गहरे सदमे में
8 अप्रैल 2026
Salman Khan supports Rajpal Yadav: राजपाल यादव के समर्थन में पलटवार, सौरभ द्विवेदी को दिया करारा जवाब
7 अप्रैल 2026
दिशा पाटनी का ब्लैक रैंप लुक वायरल, फैशन और स्टाइल पर फैंस के मिले-जुले रिएक्शन
5 अप्रैल 2026