औरैया “मृत” महिला के चक्कर में ससुराल वाले झेल रहे थे मुकदमा, वो निकली जिंदा

रिपोर्टर अमित शर्मा औरैया उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दो साल पहले जिस महिला को परिजनों ने मृत मानकर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था, वही महिला अब जीवित मिली है। पुलिस ने उसे मध्य प्रदेश से बरामद किया है।थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पढ़ीन की मड़ैया निवासी 20 वर्षीय विवाहिता की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही वह रहस्यमयी परिस्थितियों में अपनी ससुराल से गायब हो गई।

लंबे समय तक खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। इसी दौरान 23 अक्टूबर 2023 को विवाहिता के मायके पक्ष ने गुमशुदगी दर्ज कराई। बाद में शक जताते हुए इसे दहेज हत्या का मामला बताया गया और अदालत के आदेश पर थाना कोतवाली में पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
#औरैया दो साल पहले मृत घोषित महिला अब जिंदा बरामद, ससुरालियों पर मुकदमे की दिशा बदली
🔹 महिला को मध्य प्रदेश से सकुशल बरामद किया गया
🔹 परिजनों ने पहले दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था
🔹 पति सहित छह ससुरालियों पर केस चल रहा था
🔹 बरामदगी के बाद मामले की कानूनी दिशा में बदलाव… pic.twitter.com/Xjtbtsf4AW
इस पूरे मामले की विवेचना सीओ सिटी औरैया के नेतृत्व में की जा रही थी। जांच में एसओजी और सर्विलांस टीम ने सक्रिय प्रयास किए और गुमशुदा विवाहिता का लोकेशन मध्य प्रदेश में पाया। तत्परता के बाद पुलिस ने महिला को सकुशल बरामद कर लिया।

क्षेत्राधिकारी सदर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि लगभग दो साल पहले महिला गायब हो गई थी और उसके मृत होने पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया था। अब महिला जिंदा मिलने के बाद पूरे मामले का रुख बदल सकता है और अदालत में इस घटना का बड़ा असर पड़ने की संभावना है। महिला को औरैया लाकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।यह मामला कानून-व्यवस्था और दहेज प्रथा के गंभीर पहलुओं को उजागर करता है और सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है।
औरैया से और खबरें

औरैया में बाल-बाल बचे 50 स्कूली बच्चे, ब्रेक फेल होने से पलटी बस; छह छात्र घायल
16 सितंबर 2026
औरैया में 7 बेटियों ने मां की अर्थी को कंधा दिया: छोटी बेटी ने दी मुखाग्नि, बोली- ‘हमें बेटों जैसे पाला’
5 सितंबर 2026
UPNEWS : चयनित अभ्यर्थियों ने सीएम योगी का जताया आभार, कहा- महिलाओं को भी मिल रहा पूरा सम्मान
3 मई 2026