औरैया पुलिस का बड़ा खुलासा: 1000 बोरी नकली डीएपी खाद के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, 14 लाख का माल जब्त
✍️By: Nation Now Samachar Desk

औरैया: औरैया पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने नकली खाद तैयार करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान जालौन चौराहे के पास से पाँच आरोपियों को टाटा पंच कार समेत गिरफ्तार किया गया।
टीम ने आरोपियों से करीब 1000 बोरी नकली डीएपी खाद बरामद की, जिसकी कीमत लगभग 14 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद बोरी में IFCO DAP, NFL DAP, ध्रुवा पोटाश और अनब्रांडेड खाद शामिल हैं।
जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह बरेली से कच्चा माल मंगाकर गोदाम में नकली खाद तैयार करता था। इसके बाद किसानों को इसे असली बताकर सस्ती दरों पर बेचा जाता था।पुलिस ने सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब पूरे नेटवर्क व सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
औरैया से और खबरें

औरैया में बाल-बाल बचे 50 स्कूली बच्चे, ब्रेक फेल होने से पलटी बस; छह छात्र घायल
16 सितंबर 2026
औरैया में 7 बेटियों ने मां की अर्थी को कंधा दिया: छोटी बेटी ने दी मुखाग्नि, बोली- ‘हमें बेटों जैसे पाला’
5 सितंबर 2026
UPNEWS : चयनित अभ्यर्थियों ने सीएम योगी का जताया आभार, कहा- महिलाओं को भी मिल रहा पूरा सम्मान
3 मई 2026