औरैया: छात्र के ट्यूशन न पढ़ने पर आगबबूला हुए शिक्षक, वीडियो वायरल

रिपोर्ट – अमित शर्मा औरैया– उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। नगर पालिका इंटर कालेज के गणित शिक्षक आलोक त्रिवेदी पर छात्र श्लोक गुप्ता के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। मामला तब सामने आया जब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
फुटेज में देखा जा सकता है कि शिक्षक वाइटबोर्ड के पास खड़ा छात्रों को पढ़ा रहा था। इसी दौरान वह चलते हुए श्लोक गुप्ता की डेस्क पर पहुंचा और उसे हटाकर, साइड में बैठे छात्र पर जमकर घूंसे बरसाने लगा। छात्र कमरे से बाहर भागते हुए भी सुरक्षित नहीं रहे और शिक्षक उन्हें फिर से खींचकर छात्राओं के सामने पिटाई करता है।
छात्र श्लोक गुप्ता और उनके साथी हार्दिक भास्कर का कहना है कि शिक्षक ट्यूशन पढ़ाने का दबाव बनाते हैं। ट्यूशन ना पढ़ने पर छोटे बहानों के तहत छात्र की पिटाई की जाती है। श्लोक की कमीज में लगी चेन और खुले बटन को भी बहाना बनाकर शिक्षक ने पिटाई की।
#औरैया -जनपद में नगर पालिका इंटर कॉलेज से एक गंभीर मामला सामने आया है। गणित शिक्षक आलोक त्रिवेदी पर छात्र श्लोक गुप्ता की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है। यह मामला तब उजागर हुआ जब घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।@UPGovt @UPEducationDept @Uppolice#Auraiya… pic.twitter.com/ioAChBXIjX
— NATION NOW समाचार (@nnstvlive) September 12, 2025
नगर पालिका इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुनील मिश्रा ने कहा कि उन्हें इस घटना का संज्ञान है। उन्होंने पहले ही सभी शिक्षकों को पत्र भेजकर छात्राओं को शारीरिक दंड न देने के निर्देश दिए थे। प्रधानाचार्य ने यह भी कहा कि यदि ट्यूशन को लेकर पिटाई हुई है, तो उस पर रोक लगाने का प्रयास किया जाएगा।
सरकार ने शिक्षकों को पहले ही ट्यूशन न पढ़ाने पर छात्रों को दंडित न करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके बावजूद शिक्षक की यह हरकत समाज में चिंता का विषय बन गई है। अब यह देखने वाली बात होगी कि आलोक त्रिवेदी के खिलाफ पुलिस और शिक्षा विभाग क्या कार्रवाई करते हैं।
औरैया से और खबरें

औरैया : होमगार्ड्स कार्यालय के नए भवन का भूमि पूजन, 4.5 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक भवन
9 अप्रैल 2026
Auraiya love marriage: कोतवाली में सुलझा प्रेम विवाद, दुर्गा मंदिर में जयमाला डालकर रचाई शादी
7 अप्रैल 2026
औरैया : पूर्व सपा MLC कमलेश पाठक समेत 29 आरोपियों पर गैंगस्टर की बड़ी कार्रवाई
5 अप्रैल 2026