Auraiya News : विषैले कीड़े के काटने से छात्र की मौत, ग्रामीणों के बीच शोक की लहर

रिपोर्ट: अमित शर्मा | Auraiya News – औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम ढुहल्ला निवासी संतोष सिंह के पुत्र मयंक उर्फ़ रितिक पाल (10 वर्ष) की विषैले कीड़े के काटने से मौत हो गई। रविवार को मयंक अपने पिता के साथ खेत में घास काटने गया था, जहां किसी विषैले कीड़े ने उसकी हाथ की उंगली में काट लिया।

परिजन बच्चे को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चिचौली अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं से शाम करीब 5 बजे उसे सैफई PGI रेफर किया गया, लेकिन परिजन सैफई नहीं ले गए और घर लेकर झाड़-फूंक करवा ली।सोमवार सुबह बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पुनः CHC लेकर पहुंचे। डॉक्टर अभिचल पांडे ने उपचार शुरू किया, लेकिन इसी दौरान छात्र की मौत हो गई। सूचना पाकर थाना प्रभारी पंकज मिश्रा और पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम (PM) के लिए भेज दिया।

मयंक अपने गाँव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 का होनहार छात्र था। छात्र की मौत की खबर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापक शकुंतला देवी ने दो मिनट का मौन रखा और लंच के बाद स्कूल की छुट्टी कर दी। मृतक की माँ विनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके एक छोटा भाई कार्तिक और छोटी बहन सृष्टि हैं।यह दुखद घटना बच्चों और ग्रामीणों के बीच शोक की लहर दौड़ा गई है।

औरैया से और खबरें

औरैया : होमगार्ड्स कार्यालय के नए भवन का भूमि पूजन, 4.5 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक भवन
9 अप्रैल 2026
Auraiya love marriage: कोतवाली में सुलझा प्रेम विवाद, दुर्गा मंदिर में जयमाला डालकर रचाई शादी
7 अप्रैल 2026
औरैया : पूर्व सपा MLC कमलेश पाठक समेत 29 आरोपियों पर गैंगस्टर की बड़ी कार्रवाई
5 अप्रैल 2026