सूर्य ग्रहण से पहले बन रहा महालक्ष्मी योग, इन 3 राशियों की होने वाली है चांदी ही चांदी

अगस्त माह में महालक्ष्मी राजयोग बनने जा रहा है. यह योग 9 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 48 मिनट पर चंद्रमा के मिथुन राशि में प्रवेश करने से बनेगा. मिथुन राशि में मंगल पहले से मौजूद रहेंगे. मंगल और चंद्रमा की युति से बनने वाला यह योग ज्योतिषीय दृष्टि से शुभ माना जा रहा है. इस योग का शुभ प्रभाव कई राशियों पर पड़ता हुआ दिखाई देगा. खासतौर पर मिथुन राशि, कन्या राशि और मकर राशि के जातकों के लिए यह समय लाभ, उन्नति और आर्थिक मजबूती के संकेत देने वाला माना जा रहा है.
मिथुन राशि: मिथुन राशि के लिए यह राजयोग सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है. कारोबार में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आय बढ़ाने के नए अवसर मिलने और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है. नए लोगों से बनने वाले संपर्क भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं. लंबे समय से रुके हुए कार्यों में भी गति आने की संभावना जताई गई है.
कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय प्रगति के नए रास्ते खोल सकता है. लंबे समय से किए गए प्रयासों का बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है. आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं. करियर में आगे बढ़ने के अवसर भी मिल सकते हैं. परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा. यदि किसी नए काम की शुरुआत की योजना बना रहे हैं, तो यह समय अनुकूल माना जा रहा है.
मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए भी महालक्ष्मी राजयोग शुभ संकेत दे रहा है. धन लाभ के योग बन सकते हैं और आर्थिक मामलों में सुधार देखने को मिल सकता है. स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में राहत मिलने की संभावना है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम आयोजित हो सकते हैं. किस्मत का साथ मिलने से कई रुके हुए कार्य पूरे होने के संकेत भी मिल रहे हैं.
अध्यात्म से और खबरें

कालाष्टमी व्रत आज: भद्रा के साए में हो रही दिन की शुरुआत, ऐसे पाएं काल भैरव की कृपा
5 अगस्त 2026
मां पार्वती को समर्पित सुहागिनों का मंगला गौरी व्रत आज, ये 5 गलतियां बिल्कुल ना हो
4 अगस्त 2026
काशी में भक्तों का आस्था समुद्र: 3 km से भी ज्यादा लंबी लाइन, जलाभिषेक के लिए सिर्फ 1 सेकंड
3 अगस्त 2026