सितंबर में जन्माष्टमी-हरतालिका तीज से लेकर पितृपक्ष तक, देखें सभी बड़े व्रत-त्योहारों की पूरी सूची

सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे. इस माह की शुरुआत श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से होगी. वहीं, हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी और पद्मा एकादशी का व्रत भी सितंबर में ही रखा जाएगा. महीने के अंत में पितृपक्ष का आरंभ होगा। इन व्रत और त्योहारों को हिंदू धर्म में बहुत खास महत्व बताया गया है. सितंबर के सभी व्रत-त्योहार की तारीख जानने के लिए आइए विस्तार से देखें की कब कौन-कौन सा व्रत और त्योहार पड़ेगा. साथ ही, इनकी क्या मान्यताएं हैं.
5 प्रमुख व्रत-त्योहार
जन्माष्टमी – 4 सितंबर: भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है. इस साल जन्माष्टमी तिथि 3 व 4 सितंबर की रात 02:25 बजे से 4 व 5 सितंबर की रात 12:13 बजे तक रहेगी. चूंकि कृष्ण जी का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ था, वह 3 व 4 सितंबर की रात 12:29 बजे से अगले दिन 4 सितंबर की रात 11:04 बजे तक रहेगा. इसलिए 4 सितंबर की रात 12 बजे जन्माष्टमी मनाई जाएगी.
हरतालिका तीज – 14 सितंबर : भाद्रपद शुक्ल तृतीया को हरतालिका तीज मनाई जाती है. इस साल यह तिथि 13 सितंबर की सुबह 07:08 बजे से प्रारंभ होगी और 14 सितंबर की सुबह 07:06 बजे तक रहेगी. उदयातिथि के आधार पर हरतालिका तीज 14 सितंबर को मनाई जाएगी.
गणेश चतुर्थी – 14 सितंबर : भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश का जन्मदिवस माना जाता है और इसी दिन से 10 दिन का गणेशोत्सव प्रारंभ होता है. इस साल चतुर्थी तिथि 14 सितंबर की सुबह 07:06 बजे से शुरू होगी और 15 सितंबर की सुबह 07:44 बजे समाप्त होगी. लिहाजा 14 सितंबर से गणेश उत्सव शुरू होगा.
अनंत चतुर्दशी – 25 सितंबर : भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी को गणेश विसर्जन होता है. साथ ही भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा की जाती है. चतुर्दशी तिथि 24 सितंबर की रात 11:18 बजे शुरू होगी और 25 सितंबर की रात 11:06 बजे समाप्त होगी. उदयातिथि के आधार पर 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी मनाई जाएगी.
पितृ पक्ष की शुरुआत – 27 सितंबर : अश्विन मास की प्रतिपदा तिथि से पितृ पक्ष शुरू होगा. 15 दिन के पितरों के प्रति सम्मान जताने के इस पर्व में रोजाना श्राद्ध, तर्पण आदि पितृ कर्म किए जाएंगे. इस साल 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक पितृ पक्ष चलेंगे.
प्रमुख व्रत और त्योहार पूरी सूची
4 सितंबर (शुक्रवार): कृष्ण जन्माष्टमी
5 सितंबर (शनिवार): दही हांडी, शिक्षक दिवस
7 सितंबर (सोमवार): अजा एकादशी
8 सितंबर (मंगलवार): भौम प्रदोष व्रत, पर्यूषण पर्व आरंभ
9 सितंबर (बुधवार): मासिक शिवरात्रि
14 सितंबर (सोमवार): हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी (गणेश उत्सव आरंभ)
15 सितंबर (मंगलवार): ऋषि पंचमी
17 सितंबर (गुरुवार): विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रांति
19 सितंबर (शनिवार): राधा अष्टमी
22 सितंबर (मंगलवार): परिवर्तिनी एकादशी
24 सितंबर (गुरुवार): गुरु प्रदोष व्रत
25 सितंबर (शुक्रवार): अनंत चतुर्दशी, गणेश विसर्जन
26 सितंबर (शनिवार): भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
27 सितंबर (रविवार): पितृ पक्ष आरंभ
अध्यात्म से और खबरें

कजरी तीज व्रत कल: शिव-पार्वती के पुनर्मिलन का श्रेष्ठ अनुष्ठान, जानें जरूरी नियम व पूजन विधि
30 अगस्त 2026
भाद्रपद मास आज से शुरू, पहले ही दिन बना त्रिपुष्कर योग; जानें इस मास में पड़ने वाले प्रमुख त्योहार
29 अगस्त 2026
आज रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण और पंचक! इन सबके बीच इन शुभ मुहूर्तों में बांधें राखी
28 अगस्त 2026